फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 4 डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस प्रकार तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन

वहीं, हवा की रफ्तार 5 से 10 किमी प्रतिघंटा रही। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा रहा। दोपहर में हल्की तीखी धूप निकलने के बाद फिर बादलों के बीच सूर्य भगवान ओझल हो गए। पुरवा की सक्रियता से उमस बना रहा। कभी गर्म व कभी ठंडा महसूस हो रहा था। वायुमंडल में गर्मी के साथ उमस बना रहा। तापमान में हर घंटे हो रहे बदलाव से लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे है। धूप न होने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें