बलिया/ नरहीं। भरौली गोलंबर पर पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग वाहनों से 83 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
दोनों वाहनों से दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि उपनिरीक्षक सौरभ पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। बिहार जा रहे एक वीआईपी वाहन की तलाशी के दौरान 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। अभियुक्त संतोष निवासी सलेमपुर, बिहार को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक वीरेन्द्र ने कार से 43 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। अभियुक्त विकास राय निवासी पड़रिया, बिहार को गिरफ्तार किया।