फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 12 मिलीमीटर हुई बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
बलिया-बांसडीह मार्ग ​स्थित तिखमपुर गांव के ​स्थित फोरलेन सड़क पर लगा बारिश का पानी । संवाद
विज्ञापन
जिले में दो दिनों से बारिश हो रही है। बुधवार को करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। बारिश 12 एमएम (मिलीमीटर) दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे 10 से सड़कों पर पानी ठहरने से आवागमन प्रभावित हुआ। मंगलवार की रात चमक व गरज के साथ बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। करीब चार डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आई है।
मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी का मौसम सक्रिय हो गया है। जिसका असर बृहस्पतिवार को अधिक पड़ने की संभावना है।
पूर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुखपुरा में बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से करनई जाने वाला संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें