फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम पर जलजमाव की जांच को पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर सोमवार को तहसील सदर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगापुर नवीन बस्ती का निरीक्षण किया। बस्तियों में जल निकासी की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। राशन वितरण भी कराने को कहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। अल्टीमेटम दिया था कि 26 सितंबर तक ग्रामसभा गंगापुर के नवीन विस्थापित बस्तियों में जलजमाव का पानी को नहीं निकाला गया तो 27 सितंबर से रामगढ़ डाले पर धरना-प्रदर्शन के साथ अनशन किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार सदानंद सरोज ने सोमवार को नवीन बस्ती का निरीक्षण किया। जलजमाव से घिरी बस्ती से जलनिकासी का आश्वासन दिया।
कहा कि कटान पीड़ितों को जमीन खरीद कर शासन स्तर से बसाया गया है। राशन की भी व्यवस्था कराई जाएगी। पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष विनोद सिंह ने पांच सूत्री मांगपत्र सदर तहसीलदार को सौंपा। थानाध्यक्ष हल्दी सुरेश चंद्र द्विवेदी, चौकी इंचार्ज रामगढ़ रामाश्रय भारती, तेजाराम नान्हक राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें