फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दशहरा मेला देखने आए किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। दशहरा मेले के दौरान दो गुटों में देर शाम विवाद हो गया। चाकूबाजी में 17 वर्षीय विवेक राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ईसार गांव निवासी विवेक राजभर (17) पुत्र जितेंद्र राजभर बुधवार को अपने दोस्तों के साथ दशहरा मेला देखने सिकंदरपुर कस्बे में गया था। बस स्टैंड चौराहे के पास दुर्गा पंडाल के करीब उसकी चार युवकों से कहासुनी हो गई इसके बाद मारपीट होने लगी। दूसरे गुट ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में विवेक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल का बयान दर्ज किया। विवेक ने पुलिस को बताया कि हमलावर को वह पहचानता है। वह पड़ोसी कोदई गांव का रहने वाला है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें