फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: किशोर ने छह साल के मासूम बच्चे के साथ किया कुकर्म, आरोपी हिरासत में

Fri, 19 Mar 2021 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों में घुमने गए छह साल के बच्चे के साथ किशोर(15) द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम की है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है और बच्चे को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर देर रात तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। हालांकि अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है और थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।

गौरतलब हो कि अभी बीते 16 मार्च को ही रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्चा अपनी ननिहाल में आया था। वह गुरुवार की शाम को खेतों की ओर चला गया। आरोप है कि खेतों की ओर पहले से मौजूद गांव के ही किशोर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू की, जब उसने विरोध किया तो उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

वहां से लौटकर बालक ने इसकी जानकारी अपनी मां और ननिहाल के लोगों को दी। इसके बाद ननिहाल के लोग आरोपी के घर शिकायत करने गए तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और मारपीट की नौबत आ गई। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

इसके बाद थाने में भी दोनों पक्षों में देर रात तक हंगामा चलता रहा। थाना प्रभारी आरएस नागर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। बालक को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें