फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दो माह पूर्व रानीगंज बाजार से एक किशोरी का अपहरण करने वाले पासवान चौक निवासी राजा पासवान को बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मधुबनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह घाघरा नदी पार कर बिहार के सिवान जनपद जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि दो माह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो दिन पूर्व बरामद कर लिया था। जबकि राजा पासवान पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उप निरीक्षक विनोद तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर मधुबनी रेलवे क्रॉसिंग के पास उपाध्यायपुर गांव के निकट राजा पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें