फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहर में स्नान करने के दौरान किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली बड़ा गांव में निवासी किशोर के नहर में डूबने हुई मौत के बाद
विज्ञापन
चौकियामोड़/ बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार नहर में रविवार को स्नान करने गए सत्यम मौर्य (14) की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



एकसार पिपरौली गांव निवासी संतोष मौर्य के पुत्र सत्यम मौर्य (14) कक्षा आठ का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन है। पिता मुंबई में निजी नौकरी करते हैं। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण सत्यम अपने दोस्तों के साथ फरसाटार दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल नहर में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। दोस्तो और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और उभांव थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में किशोर की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद करीब दोपहर एक बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर में सत्यम का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली बड़ा गांव में निवासी किशोर के नहर में डूबने हुई मौत के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें