फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में निकली तिरंगा यात्रा, नशामुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
जेएनसीयू से तिरंगा यात्रा निकालते छात्र-छात्राएं और ​शिक्षकगण। विवि
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नंरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में रविवार को वाणिज्य विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के गांवों और क्षेत्रों तक गई। इसमें शिक्षकों के साथ एमकॉम, बीकॉम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस) और बीबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों के बीच विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।
युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डॉ. विनीत सिंह, डॉ. विजय शंकर पांडेय, डॉ. नीलमणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक कुमार, मंशा पांडेय एवं प्रीति ओझा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें