फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव में बृहस्पतिवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और नीचे झूल रहे हाईटेंशन तार की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन निगम ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मृतक की पहचान आदर्श तिवारी (17) पुत्र रामनिवास तिवारी उर्फ अजीत तिवारी, निवासी बिसुनपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आदर्श खेत से बांस काटकर घर ला रहे थे। इसी दौरान बांस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया।
करंट बांस में उतर आया और उसकी चपेट में आने से आदर्श मौके पर ही गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े पिता मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार जमीन से करीब छह फीट की ऊंचाई पर झूल रहे थे। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम से की गई, लेकिन किसी अधिकारी ने गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि यदि समय रहते तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कर दिया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन

आदर्श तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बड़े भाई की मौत से छोटे भाई अभिनंदन तिवारी (15) और रोहन उर्फ धनु तिवारी (10) का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों ने भी बिजली निगम की अनदेखी को हादसे का कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें