फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मोमोज की दुकान पर किशोर ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के छाता बाजार में मंगलवार की देर शाम मोमोज की दुकान पर दो किशोरों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक किशोर ने दुकान पर रखे चाकू से दूसरे के सिर पर वार कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, पीड़ित किशोर छाता बाजार स्थित मोमोज की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे किशोर ने उसकी दुकान पर काम करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। आरोप है कि पीड़ित ने जब गाली देने से मना किया तो दूसरे किशोर ने दुकान पर रखा चाकू उठा लिया और उसके सिर पर वार कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद घायल किशोर के परिजन उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद उसके बड़े भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


तिवारी गांव में युवक से मारपीट, दो पर एफआईआर

बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के तिवारी गांव निवासी मनोज यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने जीतन यादव और अजय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मनोज यादव ने तहरीर में बताया कि 8 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से चारा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में जीतन यादव और अजय यादव ने साइकिल रोक ली। दोनों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें