बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार मार्ग पर सोमवार की दोपहर बाद आंधी के दौरान कच्ची दीवार गिरने से चांदनी (13) की मौत हो गई। सूचना पर लेखपाल व पुलिस पहुंची और सहायता का आश्वासन दिया।
वन बिहार के पास चक जीरा बस्ती टोला निवासी विनोद पासवान नहर के पास घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को आंधी के दौरान झोपड़ी की दीवार गिर गई। चांदनी उसके मलबे में दब गई। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद