रेवती। थाना क्षेत्र के नवकागांव स्थित दीनानाथ यादव के डेरा के समीप शनिवार की शाम सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों में से एक मंदीप ठाकुर (17) निवासी झरकटहां डूब गया। आसपास के लोगों ने शव की खोजबीन की फिर भी पता नहीं चल सका।
मंदीप ठाकुर (17) पड़ोस के बसंत ठाकुर व लालू ठाकुर सहित दो अन्य युवकों के साथ साइकिल से नवकागांव दीनानाथ यादव के डेरा के समीप सरयू नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के चलते डूब गया। साथ में स्नान कर रहे युवकों ने उसके डूबने पर शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोगों के साथ स्थानीय गोताखोरों ने भी तलाश किया इसके बाद भी मंदीप का कही पता नहीं चल सका। संवाद