फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, चाचा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर/गड़वार। बलिया-रसड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात को मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय बाइक सवार चाचा-भतीजा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से रसड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गड़वार कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता संतोष गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता अपने चाचा भरत गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गया था। वहां से देर रात वापस लौटते समय रसड़ा-बलिया मार्ग पर देवस्थली स्कूल के समीप पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे चाचा भरत व पीछे बैठा भतीजा शिवम वाहन दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए।
किसी तरह सरकारी एंबुलेंस से रसड़ा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव में मातम पसर गया है। शिवम चार भाई एवं एक बहन में तीसरे नंबर का था। स्वभाव से बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति का था। शिवम की मां एवं पिता अपने पुत्र के आकस्मिक निधन से बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें