फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दहेज और नशामुक्त भारत के लिए दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को महिला अध्ययन केंद्र की ओर से पढ़े विश्वविद्यालय- बढ़े विश्वविद्यालय तथा दहेजमुक्त व नशामुक्त भारत की स्थापना पर शपथ ग्रहण हुआ।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि पढ़ने की आदत समाज में कम होती जा रही है। डिजिटल क्रांति के इस दौर में युवा दिग्भ्रमित होते जा रहे हैं और उनका व्यक्तित्व संकुचित होता जा रहा है। पुस्तक वाचन के ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत का विकास होगा। जिससे उनमें तर्कशक्ति, विवेक एवं विश्लेषणात्मक बुद्धि का विकास होगा। इस प्रकार पुस्तक वाचन से न केवल विद्यार्थियों का अकादमिक विकास होता है बल्कि उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। युवाओं का आह्वान करते हुए कुलपति ने कहा कि शपथग्रहण को आत्मसात करना होगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इसके अलावा विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवि की ओर से गोद लिए गए सभी गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें