फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज बाजार में पहुंची सफाईकर्मियों की टीम, शुरु हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। मुरली छपरा ब्लॉक अंतर्गत सोनबरसा ग्राम पंचायत के लालगंज बाजार में नालियां जाम होने के कारण दुकानदारों द्वारा स्वयं नालियां साफ करने का खुलासा के बाद विभाग की नींद खुली। 10 अगस्त को अमर उजाला के पेज चार पर सफाईकर्मी तैनात, फिर भी खुद सफाई को मजबूर हैं लोग प्रकाशित होने के मंगलवार को बाजार में सफाईकर्मियों की टीम पहुंची लेकिन उनके पास कोई भी संसाधन नहीं था।
विज्ञापन

बाजार में पहुंचे सफाईकर्मियों ने आते ही टीन, रामी, कुदाल आदि की मांग लोगों से करने लगे। लोगों ने जब इन सामानों के नहीं होने की बात कही तो सफाईकर्मी भी सफाई नहीं करने की बाते करने लगे। सफाईकर्मियों ने बताया कि आज तक उन्हें नाली की सफाई के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया। बताया कि जहां काम करना होता है वहा के लोग ही सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराते हैं। जब मुरली छपरा के एडीओ पंचायत अरविंद कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि ग्राम प्रधान के खाते में इसके लिए धन भेजा जाता है समान की खरीदारी ग्राम प्रधान करते हैं और सफाई कर्मियों की मांग पर उन्हें उपलब्ध कराते हैं। सफाईकर्मियों ने कहा कि कई बार ग्राम प्रधान से संसाधन की मांग की गई लेकिन नहीं मिलता। कुछ देर बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजाराम राम मौके पहुंचे और बताया कि सफाईकर्मियों की संसाधन उपलब्ध कराया जाता है लेकिन यह लोग लेकर नहीं जाते हैं। खैर, किसी तरह सफाई का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें