फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे एसपी, एएसपी व सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा 15 अगस्त को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार एवं सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को सील्वर से सम्मानित करने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक उप्र ने प्रदेश के यूपी पुलिस, पीएसी, एसटीएफ, एबटीएस, अग्निशमन के अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 262 लोगों की सूची जारी किया हैं। जिन्हें 15 अगस्त को प्लेटिनम, गोल्ड एवं सील्वर गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिय अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपरपुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, सहायक पुलिय आयुक्त, निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, सेनानायक, उप सेनानायक, उप निरीक्षक, कंप्यूटर आपरेटर, फायरमैन आदि शामिल हैं। इसमें जनपद के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार एवं सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह भी शामिल है। इन अधिकारियों को सील्वर गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों व जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें