फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन
सीयर विकास खंड के ग्राम पंचायत उधरन गांव विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम।जागरुक पाठक
विज्ञापन
भीमपुरा। सीयर विकास खंड की उधरन ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर गठित जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। कई विकास कार्यों में अभिलेखों और मौके की स्थिति का मिलान किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि वर्तमान ग्राम प्रधान के दो कार्यकाल के दौरान कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है। शिकायत में करीब एक करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। सहायक निदेशक मत्स्य विभाग विकास मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जांच टीम को उधरन गांव पहुंची।
टीम ने शिकायतकर्ता विकास सिंह तथा ग्राम प्रधान जितेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में खड़ंजा, नाली, बांध, हैंडपंप, अमृत सरोवर, मुक्तिधाम, कूड़ाघर, गड़ही की सफाई, कुटी पर बने तीन शेड एवं सीढ़ी तथा प्राथमिक विद्यालय में खरीदे गए बेंच सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अभिलेखों में दर्ज कार्यों और मौके पर मिली वास्तविक स्थिति में अंतर पाया गया। इसके बाद जांच टीम ने संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण शुरू कर दिया। जांच अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें