फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिक्ताओं का विवाद बातचीत से हल निकालने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्र ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही बैरिया तहसील में अधिवक्ताओं के चल रहे बवाल को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि बातचीत करके इस समस्या का समाधान किया जाएगा। किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही हो सकता है। शासन की मंशा के अनुसार सभी कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। प्रयास रहेगा की समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुलभ तरीके से न्याय मिल सके। सरकारी व्यवस्थाओं का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने क्षेत्र के समस्त गण्यमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि यहां बाढ़ और कटान बड़ी समस्या है। लोगों को कम से कम असुविधा हो इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें