फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन आदेश मिलते ही शिक्षकों के चेहरे खिले

विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान की आदेश की प्रति देते बीएसए शिवनारायण सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में जिले में नियुक्त शिक्षकों में से जिनके प्रमाण-पत्रों व चरित्र का सत्यापन हो गया है, उनके वेतन भुगतान का आदेश शनिवार को बीएसए शिवनारायण सिंह ने जारी कर दिया। आदेश मिलते ही संबंधित शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही बीएसए का भी आभार जताया।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया और 16 अक्तूबर 2020 को नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों के लिए सबसे खुशी का दिन शनिवार रहा, जब बीएसए ने उनके 30 साथियों के वेतन भुगतान का आदेश जारी किया। वेतन आदेश जारी होने के साथ ही अन्य सभी नवनियुक्त शिक्षकों को यह उम्मीद बंध गई कि जल्द ही उनकी पगार हाथ में होगी। इसी खुशी में शिक्षकों ने बीएसए को बुके देकर आभार जताया और संबंधित पटल सहायक प्रशांत पांडेय को धन्यवाद किया। इस दौरान जिला समन्वयक नुरुल हुदा, आनंद मिश्र, सौरभ गुप्त, संजय कुंवर, सिद्धेश मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, शम्भूनाथ यादव, राजेश सिंह, पंकज सिंह आदि रहे।
---------------------
69 हजार भर्ती में 1400 शिक्षक जिले को मिले
बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने बताया कि जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 1400 अध्यापकों की नियुक्ति प्राइमरी स्कूलों पर हुई है। इनमें से पहले चक्र में करीब 650 शिक्षक 16 अक्तूबर को नियुक्त हुए थे। इनके चरित्र व प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए अभिलेख बीएसए कार्यालय से नवंबर में ही संबंधित बोर्ड, विश्वविद्यालय व जिलाधिकारी को भेज दिए गए थे जिनका सत्यापन प्राप्त हो गया है, उनके वेतन भुगतान का आदेश जारी किया जा रहा है। शेष शिक्षकों का वेतन आदेश भी जैसे-जैसे सत्यापन रिपोर्ट आएगी जारी होता रहेगा। दूसरे चरण में पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों के अभिलेख भी सत्यापन को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

----------------------
शिक्षकों को दी गई दीक्षा एप की जानकारी
बेल्थरारोड। ब्लॉक संसाधन केंद्र सीयर के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी की देखरेख में शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिशन प्रेरणा, शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लीव एप्लीकेशन स्थापना एवं उसका प्रयोग, दीक्षा एप की विधिवत जानकारी दी गई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री अवधेश कुमार, धनंजय यादव और अन्य पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यापकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन का वचन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र वर्मा, वीरेंद्र यादव, कृष्णा नंद सिंह, नंदलाल वर्मा, रिजवान अहमद, दिलीप कुशवाहा का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर हरिकृष्ण पांडेय, राहुल गुप्ता, अजीत सिंह, विवेक पटेल, आलोक रंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें