लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरविंद सिंह ने यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा के मुरली छपरा के शाखा प्रबंधक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसी तरह बाजिदपुर गंगासागर निवासिनी बसंती देवी ने भी शाखा प्रबंधक पर खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीरी दी है।
रामपुर निवासी अरविंद सिंह ने पशुपालन के लिए यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मुरली छपरा से लोन लिया था। जिसमें लूज चेक से 49 हजार रुपये शाखा प्रबंधक ने बैंक से निकलवाए और उसमें से 25 हजार रुपये सुविधा शुल्क के नाम ले लिया। मैं हाथ पैर जोड़ता रहा, लेकिन शाखा प्रबंधक पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं बसंती देवी ने आरोप लगाया है कि मेरे खाता से शाखा प्रबंधक ने मेरे बिना जानकारी के दो किस्तों में 25 व 27 जनवरी को क्रमश: बीस हजार व पांच हजार रुपये निकाल लिया हैै। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीद देकर शाखा प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत शाखा प्रबंधक सत्यप्रिय ने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। बताया कि अरविंद सिंह अपना पूरा पैसा ले गए हैं। वही बसंती देवी का पैसा निकाले जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। थानाध्यक्ष दोकटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों द्वारा तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।