बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शंकरपुर चट्टी पर शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी विद्याभूषण (40) शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के कंपोजिट विद्यालय सरांक पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। शनिवार की शाम वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में निमंत्रण पर गए हुए थे, जहां से देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकरपुर चट्टी पर पहुंचे कि तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पत्नी कंचन देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक की एक पुत्री और दो पुत्र हैं। संवाद