फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने मंदिर के लिए चंदा नहीं देने पर स्कूल से निकालने व प्रताड़ित करने का लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आरएसएस की ओर से संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के एक शिक्षक ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र न करने को लेकर विद्यालय से निकाले जाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिक्षक ने आरोप के बाबत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

जिले के सलेमपुर गांव निवासी व नगर के जगदीशपुर मोहल्ले में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य पद पर कार्यरत यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए विद्यालय की तरफ से चंदा वसूली के लिए रसीद दी गई थी। उन्होंने करीब 80 हजार रुपये वसूल कर विद्यालय को दे दिए। इसके बाद उन पर एक हजार रुपये की रसीद काटने का दबाव बनाया गया। उनके असमर्थता जताने पर विद्यालय से निकालने की धमकी दी गई तथा दुर्व्यवहार किया गया। यदि डीएम से न्याय न मिला तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इस बाबत प्रधानाचार्य धीरेंद्र ने बताया कि समर्पण निधि कार्य में विद्यालय के सभी कर्मचारियों को स्वेच्छा से धन एकत्रित करने की रसीद दी गई है। किसी पर दबाव नहीं है। उन्होंने स्वयं त्यागपत्र भेजा है। संघ के जिला प्रचारक सत्येंद्र ने भी उनके आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें