फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे प्लास्टिक के बर्तनों में चाय-नाश्ता, कैसे सार्थक होगी यात्रा

विज्ञापन
ंगा प्लान- सोहांव ब्लाक के बभनौली गांव में गंगा यात्रा के दौरान लगे चौपाल में थर्माकोल के प्लेट म? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। न गंगा मईया की सुध है और न सरकार के दिशा-निर्देशों की। डीएम साहब भी आखिर कहां-कहां चेक करेंगे। जिले में शुरूआती दौरान में गंगा यात्रा को लेकर किए दावों की हवा निकल गई है। यात्रा के दूसरे ही दिन गंगा किनारे के निकटवर्ती गांवों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जिले के बड़े अधिकारियों ने दूरी बना ली। नोडल अधिकारी बनाए गए डीपीआरओ छुट्टी पर चले गए हैं। कार्यक्रम कर्मचारियों के हवाले हो गए। फिर क्या, होना वही था जो अब तक के इस तरह के कार्यक्रमों का हश्र हुआ है। सोहांव ब्लाक के शाहपुर वभनौली में आयोजित कार्यक्रम में तो सारी सीमाएं तोड़ दी गईं। यहां गंगा के किनारे ही सभी ने प्लास्टिक और थर्माकोल के बर्तनों में चाय-नाश्ता किया और कर्तव्य की इतिश्री कर वापस लौट आए।
विज्ञापन

आए थे सफाई का पाठ पढ़ाने, खुद फैला गए गंदगी
नरही। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शाहपुर वभनौली गांव में मजाक बन कर रह गई है। हाल ये है कि गांव के 95 प्रतिशत लोग खुले में शौच करते हैं।
बुधवार को गांव में गंगा यात्रा के तहत चौपाल लगाई गई। इसमें सहभागिता करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थर्माकोल के प्लेट में नाश्ता किया और प्लास्टिक के गिलास में पानी पिया। अच्छा काम ये हुआ गांव में पहली बार पौधरोपण के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। गांव में चार हैंडपंप हैं, जो दूषित पानी देते हैं। गांव में एक भी कूड़ेदान नहीं है। एक दिन पहले ही स्कूल के पिछे एक गड्ढा खोदा गया है, जिसमें कूड़ादान बनाने की बात कही जा रही है। गांव में नाली भी नहीं है। 266 शौचालय बने हैं, लेकिन उसका उपयोग 95 प्रतिशत लोग नहीं करते हैं। गंगा सफाई की बात करने के लिए बुधवार को गांव में आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुद ही प्लास्टिक का उपयोग किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रिया नंदा, खंड विकास अधिकारी आनंद चौरसिया, अवर अभियंता लघु सिंचाई सैयद अली अनवर, वन दरोगा रामदुलारे, सहायक समाज कल्याण श्रीभगवान, पशु चिकित्साधिकारी आरके चक्रवती, पियूष दुवे, ग्राम विकास अधिकारी असलम, ग्राम प्रधान बब्बन साहनी आदि उपस्थित रहे।
निष्क्रिय है गांव स्वच्छता समिति
लालगंज। नमामि गंगे के तहत चुने गए गांवों में से एक विकास खंड मुरली छपरा के दलकी नंबर एक में गंगा यात्रा के बाद स्वच्छता के प्रति कोई खास जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा बनाई गई समिति निष्क्रिय है। जागरूकता फैलाने का काम गांवों में कुछ नहीं हो रहा। ग्राम पंचायत दल की नंबर एक के सबसे ज्यादा आबादी का पुरवा लच्छूटोला के प्राथमिक विद्यालय के सामने खुली नाली बह रही है। यहां प्रत्येक दिन बच्चे पढ़ने जाते हैं, गांव के नाली का पानी स्कूल के बगल में ही बहता रहता है।
विज्ञापन

आए और कोरम पूरा कर चले गए
लालगंज। गंगा यात्रा को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत मुरारपट्टी के गड़ेरिया पुरवा में चौपाल सम्पन्न हुआ। इसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी। उद्घाटन राम बचन राय ने किया। ग्राम प्रधान दयाशंकर पाठक मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. एसएन पांडेय, डॉ सुमन मिश्र, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालजी यादव, एडीओ पंचायत अरविंद मौर्य, सचिव रजनीश यादव, समाज कल्याण से हरिकेश, लेखपाल बबन मौर्य, कृषि विभाग से सतीश चंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के रामबचन राय व संचालन अरविंद कुमार पाठक ने किया। इस दौरान हर विभाग के बड़े अधिकारी नदारद रहे। कर्मचारियों ने कोरम पूरा किया। नोडल अधिकारी डीपीआरओ शशिकांत पांडेय व खंड विकास अधिकारी तक मौके पर नहीं पहुंचे।
दया छपरा प्राथमिक विद्यालय मझौंवा पर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के बृजेश मौर्या, संजीव कुमार, बिस्वनाथ मौर्या उपस्थित रहे। सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे, अधिकारी गायब रहे। स्वास्थ्य शिविर भी भी आयोजन हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम व जोड़ो के दर्द के आए।
दया छपरा बैरिया ब्लाक के केहरपुर गांव में स्वच्छता के प्रति कोई जुड़ाव नहीं दिखाई देता। हर जगह गंदगी फैली नजर आई। वहीं पॉलीथिन जगह-जगह पड़ा मिला। इसमें ज्यादा गंदगी केहर पुर गंगा तट पर देखने को मिली। आज तक सफाई को लेकर कोई कार्य गंगा तट पर नहीं किया गया है।

गंगा प्लान- गंगा यात्रा के सोहांव ब्लाक के शाहपुर बभनौली के लगे चौपाल के पास ही बिखरा पड़ा थर्माक?- फोटो : BALLIA

गंगा प्लान- दयाछपरा के केहरपुर गंगा घाट पर फैली गंदगी।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें