फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित थे तारकेश्वर

Sun, 01 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी तारकेश्वर पांडेय राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना के लिए समर्पित थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह बातें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी तारकेश्वर पांडेय के स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव में कहीं।


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विश्राम यादव ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए आपसी सद्भाव पर जोर दिया। काबीना मंत्री नारद राय के प्रतिनिधि बबलू तिवारी ने कहा कि समाज में शांति एवं सद्भाव के लिए आपसी समझ को बनाये रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


 कांग्रेस नेता अवध बिहारी चौबे ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को भाईचारा बनाने की आवश्यकता है। इसके पूर्व गणमान्य लोगों ने सतीशचंद्र कालेज चौराहा स्थित तारकेश्वर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर शिवकुमार मिश्र, शिवकुमार, राधिका मिश्रा, लालजी सहाय, रमाशंकर, राजेंद्र, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, डा. विनोद,प्रो. बनारसी, रमेश मिश्र, डा. ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडेय एवं संचालन जेपी पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें