फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों के तहरीर पर 12 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार ग्राम में बीते शुक्रवार की अपराह्न भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे के साथ हुई मारपीट, आगजनी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इनमें पुलिस ने एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दे कि फरसाटार निवासी हाजी गयीउल्लाह च हरिमुनिशा के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। विवादित भूमि पर गेट निर्माण को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक मड़हे को आग के हवाले करने के बाद फायरिंग की गई। जिसमें वाराणसी निवासी धर्मेंद्र पांडेय के पेट को गोली चीरती हुई बाहर निकल गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस बीच लाठी डंडे के प्रहार से एक पक्ष के दो सगे भाई उस्मान और इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से सभी को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मोहम्मद जान की तहरीर पर सात और गयीरूल्लाह की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें