बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में 18 मार्च की शाम एक विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी डा. खुर्शीद ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री एरमगुल का निकाह दिसंबर 2019 में लखनऊ जिला के कल्याणपुरम निवासी अशहद के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मृतका को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद 15 दिनों के लिए विदाई कराकर नवंबर 2020 में घर लेकर चले आए। जब भी ससुरालीजनों से विदाई की बात होती थी तो वे लोग आनाकानी करते रहे। इस तरह धीरे-धीरे चार माह बीत गया। बृहस्पतिवार की शाम पत्नी व पति आपस में बात कर रहे थे, तभी पति ने किसी बात पर अपनी पत्नी को मरने के लिए उकसा दिया। पति के उकसावे में आकर विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस मामले में मृतका के पिता डा. खुर्शीद के तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, दो ननद, ज्येष्ठ व जेठानी के विरूद्घ कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सभी के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।