फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पावर ऑफ अर्टार्नी कराने पर चार लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जमीन को फर्जी तरीके से पावर ऑफ अर्टार्नी के तहत बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बांसडीह कोतवाली निवासी उषा देवी के तहरीर पर 18 मार्च 2021 को चार लोगों के विरूद्घ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि मैं पीड़ित रकबा 59 डिस्मील व रकबा 96 डिस्मील मौजा विशुनपुरा करनई की भूमिधर हूं। इस जमीन को मैंने कबाला से हासिल किया है। हमारे जमीन को हड़पने की नियत से शहर कोतवाली के हरपुर नई बस्ती निवासी जीवन प्रभात सिंह पुत्र स्व. शम्भू नाथ सिंह तथा उनका पुत्र अभिषेक सिंह, खड़ीचा निवासी रामप्रताप यादव, सुखपुरा के हनुमानगंज निवासी वसिका लेखक अवधेश कुमार गुप्ता ने साजिश करके हमारे स्थान पर किसी महिला इम्पोस्टर को खड़ाकर करके हमारे नाम की पावर ऑफ अर्टार्नी लिखवाना चाहते थे। जब इस बात की जानकारी मुझे पांच मार्च 2021 को हुई तो मैंने एक प्रार्थना पत्र सब रजिस्टार के यहां दिया तथा 100 रुपये की रसीद कटवा लिया। छह मार्च को मुझे शंका हुई तो मैं अपने अधिवक्ता के साथ दोपहर करीब 12 बजे रजिस्टार कार्यालय गई तो देखा कि एक महिला मेरी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मेरी जगह फर्जी उषा देवी बनकर भूूमाफिया जीवन प्रभात सिंह निवासी हरपुर नई बस्ती के पक्ष में फर्जी पावर ऑफ अर्टार्नी लिखकर सब रजिस्टार कार्यालय बलिया में रजिस्ट्री करा रही है। वहीं दस्तावेज पर साक्षी के रूप में रामप्रताप यादव, अभिषेक सिंह हस्ताक्षर कर रहे है तथा लेखकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता सारी कार्रवाई कर रहा था। हम लोगों द्वारा रोकने के बाद भी उपरोक्त लोग गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फर्जी पावर ऑफ अर्टार्नी रजिस्ट्री करा लिया। इस मामले में पुलिस ने जीवन प्रभात सिंह व उसके पुत्र अभिषेक सिंह, रामप्रताप यादव व लेखक अवधेश कुमार गुप्ता के विरूद्घ संबधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें