बेल्थरारोड। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए टैग लगाने व टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर, पड़री, चरौंवा आदि ग्रामों में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बद्री नाथ पाठक की देखरेख में पशुओं को टैग लगाने के साथ ही टीकाकरण किया गया।
डॉ. पाठक ने बताया कि सीयर ब्लॉक के सभी 94 ग्रामों में रोस्टर के मुताबिक में टैग लगाने और टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। पशुओं के टैग को पशुपालक के आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पशुपालकों को मिल सके। तिरनई खिजिरपुर के प्रधान मोहन राम के सहयोग से ग्राम के पशुओं के टैग को आधार से जोड़ने का कार्य किया गया। इस दौरान 80 पशुओं का टीकाकरण किया गया। डॉ पाठक ने बताया कि पूरे सीयर ब्लॉक में यह योजना चलाई जा रही है। उन्होंने पशुपालकों से योजना का लाभ लेने की अपील की, ताकि पशु स्वास्थ्य रक्षा का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश यादव, हरिलाल सिंह, रणजीत सिंह, अरविंद यादव, रवींद्र पटेल, सत्येंद्र पटेल आदि रहे।