फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक व सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट हों क्षत्रिय समाज: अनिल

विज्ञापन
रतसर में आयोजित क्षत्रिय महासभा की बैठक में सम्मानित पदाधिकारीगण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रतसर। क्षत्रिय समाज का गठन इसलिए किया गया है कि अपने समाज के लोगों का आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उत्थान के साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। किसी अन्य समाज को प्रताड़ित करना एवं हेय दृष्टि से देखना इस संगठन का उद्देश्य नहीं है। ये बातें क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर अनिल सिंह ने रतसर स्थित जिला उपाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगों को संगठित होने की आवश्यकता है ताकि उनके हितों की रक्षा हो सके। क्षत्रिय समाज के संगठित न होने के कारण उनको जो समाज में उचित स्थान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हो पा रही। आज जब क्षत्रिय समाज एक साथ होकर चलने का कोशिश किया तो गरीब क्षत्रिय भाइयों के साथ- साथ साधन संपन्न व औद्योगिक घराने, फिल्मी हस्तियों के क्षत्रिय बंधु भी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं। इस मौके पर ठाकुर हरिकेश सिंह, नितेश सिंह, आनंद सिंह, कौशल सिंह, मुन्ना सिंह, जयंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, राणा सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, चंद्रभान सिंह, योगेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, कमल सिंह, अंकित सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के विजय सिंह, त्रिवेणी सिंह आदि रहे। अध्यक्षता महात्मा कृष्णदास महात्यागी महाराज एवं संचालन नागेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें