फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शव मिलने के मामले में संदिग्ध हिरासत में, सफेद बोलेरो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के पास नदी के पास युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस तीसरे दिन सोमवार को एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को जब्त किया। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

यह पूरा मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों से जुड़ा है। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्राम प्रधान ने बताया कि युवती और आरोपी युवक दोनों एक ही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को करीमगंज गांव के सामने नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक युवती का शव पानी में उतराता हुआ देखा था। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस की टीमें हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। सीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम कराया करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें