फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुनी से ज्यादा हुई सुरेंद्र सिंह की चल संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया विधायक एवं वीआईपी से इस बार उम्मीदवार बने सुरेंद्र सिंह की चल संपत्ति पिछले चुनाव की अपेक्षा दोगुनी से अधिक हो गई है। शपथ-पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 18.79 लाख और पत्नी की 41.72 लाख है। पिछले चुनाव की घोषणा के अनुसार उनकी चल संपत्ति 7.37 लाख और पत्नी की 9.58 लाख थी। वहीं, फिछली बार उनकी अचल संपत्ति 50 लाख और पत्नी की पांच लाख दिखाई गई थी। इस बार ये बढ़कर 85 लाख और 20 लाख हो गई है। 2017 के अनुसार उन पर सात मुकदमे थे जो अब घटकर चार हो गए हैं। वाहन के नाम पर उनके पास सिर्फ बाइक है।
विज्ञापन

जयप्रकाश अंचल की संपत्ति भी बढ़ी
बैरिया से सपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की संपत्ति भी बढ़ी है। 2017 में उनपर एक मुकदमा था। चल संपत्ति उनके पास 31 लाख और पत्नी के पास सात लाख के पास थी। अब उनके पास 26.70 लाख और पत्नी के पास 14.87 लाख की चल संपत्ति है। अब उनके पास 98.72 लाख और पत्नी के पास 87.15 लाख की अचल संपत्ति है। जो पहले 8710 लाख और 60 लाख थी। एक मुकदमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें