फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुसार उपभोक्ताओं को दे राशन: सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार मानक के अनुसार उपभोक्ताओं में राशन का वितरण करें। कोरोना के चलते उत्पन्न हुई इस संकट की घड़ी में किसी भी कोटेदार ने गड़बड़ी की तो उसे जेल जाना पड़ेगा। यह बातें विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को बैरिया डाक बंगले में पत्रकारों के कहीं।
विज्ञापन

कहा कि जून और जुलाई माह में उपभोक्ताओं को नियमित राशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न नि:शुल्क दिया जाना है। अंत्योदय कार्ड धारकों से चीनी का मूल्य लेना है। प्रत्येक लालकार्ड पर तीन किलो ग्राम चीनी वितरण की व्यवस्था की गई है। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखने को कहा। पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने बताया कि जून और जुलाई दोनों महीनों में नि:शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन किग्रा चीनी मिलेगी। कहां कोई कोटेदार किसी उपभोक्ता से पैसा मांगता है अथवा घटतौली करता है और शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें