फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

241.65 लाख से जिले में बनेंगे तीन किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों को कृषि संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के तीन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शासन ने केंद्र निर्माण की स्वीकृति वर्ष 20-21 में दी थी, इसी बीच कोरोना काल शुरू होने से कार्य रुक गया था। किसान कल्याण केंद्र में एक छत के नीचे किसानों को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इस पर कुल 241.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को ब्लॉक स्तरीय राजकीय बीज भंडार व कृषि रक्षा इकाई के जरिए बीज व कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराता है। अधिकांश ब्लॉकों में बना भवन जर्जर होने से कर्मचारियों के साथ ही किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में परेशानियां बढ़ जाती हैं। नया भवन निर्माण को लेकर काफी दिनों से कर्मचारी मांग कर रहे थे और विभागीय अधिकारियों की ओर से इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई थी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन ने मार्च में जिले के तीन ब्लाकों पंदह, नवानगर व सीयर में किसान कल्याण केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति देते हुए धन का आवंटन भी कर दिया। शासन की ओर से सीएनडीएस को बतौर कार्यदायी संस्था नामित करते हुए कार्य कराने की जिम्मेदारी दी। इसी बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से कार्य थम सा गया। अब इन तीनों किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण शुरू किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से चिह्नित स्थानों के मिट्टी की जांच करा रही है। इन केंद्रों के निर्माण कुल दो करोड़ 41 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

25 मी. लंबा व 25 मी. चौड़ा दो मंजिला होगा भवन
किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कुल 25 मी. लंबाई व 25 मी. चौड़ाई में किया जाएगा। यह दो मंजिला भवन होगा। इसमें कार्यालय, कृषि रक्षा गोदाम, बीज गोदाम, य, मीटिंग हाल, पेयजल आदि की सुविधाएं होंगी। किसानों को एक स्थान पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी साथ ही किसानों की समस्या का समाधान भी एक ही स्थान पर किया जाएगा।
ब्लाकों पर कृषि विभाग के भवनों के जर्जर होने की सूचना शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से तीन ब्लाकों में किसान कल्याण केंद्र निर्माण की स्वीकृति दे दी है। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण स्थल के मिट्टी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें