फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 25 हजार का इनामी लूट का आरोपी सूरज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और हाल ही में हुई लूट का सामान बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह और स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय साहनी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि इनामी बदमाश क्षेत्र में मौजूद है।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास से सूरज यादव को गिरफ्तार किया। कड़ाई से की गई पुलिस पूछताछ में सूरज ने कई अहम राज उगले। उसने स्वीकार किया कि 08 फरवरी की रात को उसने अपने साथियों शनि राम, शिवम यादव, सचिन शाह, राघव ,अंकित के साथ मिलकर मुंज का डेरा स्थित मोती लाल गोंड के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें