फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिंजड़े में नहीं फंसा तेंदुआ गोरखपुर से बुलाई है टीम

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र पुरुषोत्तम पट्टी में जंगली जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लाया पिजड़ा।संव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में दो किसानों पर हमला कर घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने की लिए लगाया गया पिंजड़ा रखा रह गया। 30 घंटे बाद भी वन विभाग उसे पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए गोरखपुर की टीम बुलाई गई है। डीएफओ पृथ्वी राज केसर मौके पर मौजूद हैं। वहीं, उप प्रभारी वनाधिकारी अनुज त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र मिश्र तथा प्रवर्तन दल की ओर से शुक्रवार से ही तेंदुआ को पकड़ने के लिए खेत को जाली से घेरकर पिंजड़े में रखकर उसमें बकरी बांधी है।
शुक्रवार को पुरुषोत्तम पट्टी निवासी जगदंबा यादव के दियारे स्थित मक्के खेत में विजयी राजभर (60) मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। चिल्लाने पर पहुंच लोगों में से तेंदुए ने दोबारा बिजली पुर निवासी राजा यादव (20) पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ पृथ्वी राज केसरी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौजूद है। मक्के के खेत में बकरी रख कर पिंजड़ा लगाया गया है।
ड्रोन से उसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्रवासियों को जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर से टीम को बुलाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें