फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उफ्फ ये गर्मी; धूप से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, अस्पताल में बढ़े मरीज, इमरजेंसी के बेड फुल

Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

तेज धूप और गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। उल्टी-दस्त सिर में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। आलम ये है कि इमरजेंसी में 16 बेड हैं और सभी फुल हैं।  10-12 घंटे में ही मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है और व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में लगे सभी 16 बेड हर समय फुल रहते हैं। इससे चिकित्सक मरीजों को 24 घंटे के बजाय 10-12 घंटे में घर जाने दे रहे हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में तेज धूप के कारण मरीजों की संख्या कम हो गई है। प्रतिदिन 1600 से 1700 तक मरीज आते थे। लेकिन शनिवार को सिर्फ 1106 मरीज पहुंचे। वहीं, इमरजेंसी में मरीज बढ़ गए हैं। इमरजेंसी में 132 मरीज आए।

जिसमें 35-40 मरीजों को सिर में दर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी की दिक्कत रही। कई मरीजों का रक्तचाप भी ठीक नहीं मिला। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर कई मरीजों को घर की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


प्रभारी डॉ. आरडी राम ने बताया कि अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की दिक्कत बढ़ गई है। ओपीडी की अपेक्षा इमरजेंसी में मरीज बढ़े हैं। भीड़ बढ़ने के कारण चिकित्सक लगातार राउंड कर मरीजों की जांच कर रहे हैं।

राहत मिलने पर दवा देकर छुट्टी कर दी जा रही है। फिजिशियन डॉ. पंकज झा ने बताया कि धूप और गर्मी में काम करने वाले लोगों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। ओपीडी में 288 मरीज आए, इनमें से 40 फीसदी को उल्टी-दस्त, बुखार, सिर में दर्द, पेट में दर्द, बेचैनी, पानी की कमी की दिक्कत की समस्या आ रही है।

दूषित भोजन और शादी-समारोह में ओवर भोजन से पेट में दर्द, अपच और फूड पॉइजनिंग भी हो रही है। बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि तेज धूप, तपती गर्मी से निजात दिलाने के लिए यदि आप भी अपने बच्चे को बाहर से कटे फल, कुल्फी या आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक पिला रहे हैं तो सावधान ये उन्हें बीमार कर सकती है।

ओपीडी में इन दिनों 20 से 25 बच्चे डायरिया के लक्षण वाले आ रहे हैं। सफर के दौरान बोतल में दूध पिलाने से भी जल्द इन्फेक्शन हो जाता है। खानपान पर संयम व साफ सफाई रख कर बच्चों को स्वास्थ्य रख सकते हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
- जरूरी कार्य न हो तो सुबह 11 से दोपहर 5 बजे तक बाहर निकलने से बचें।

- घर से बाहर जाने से पहले नाश्ता करें, साथ में पानी लेकर जाएं।

- पूरी आस्तीन और सूती कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें।

- रक्तचाप के मरीज नियमित रक्तचाप जांचें, दवाएं बंद न करें।

- छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी खूब पीएं।

- मैदा-तले भोजन से बचें, हरी सब्जी, सलाद और फल खाएं।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें