फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

Tue, 22 Dec 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जापलिनगंज मुहल्ला तथा स्वयंसेवी संगठनों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट बच्चालाल मौर्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर के विभिन्न मुहल्लों में खोदकर छोड़ी गए सड़कों को तत्काल  निर्माण करने की मांग की गई।
विज्ञापन



ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर के विभिन्न मुहल्लों की सड़कों को ठेकेदार द्वारा खोदकर छोड़ दिया गया है। जबकि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाली जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए धन शासन ने अवमुक्त कर दिया है।

 लेकिन अभी तक सड़कों का निर्माण ठेकेदार  द्वारा नहीं किया गया। उल्लेख किया गया है कि नगर की सभी नालियां साफ-सफाई  के अभाव में बजबजा रही है।

आलम यह है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह  रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस मौके पर प्रिंस  पांडेय, रिपुंजय रमण पाठक, अमन तिवारी, छोटू सिंह, दीपक यादव, विकास कुमार, नन्हें सिंह, हिमांशु बरनवाल, प्रशांत मिश्रा, अंबरीश ओझा, मेराज आलम, माखन सिंह, भानू प्रकाश, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें