नगर के जापलिनगंज मुहल्ला तथा स्वयंसेवी संगठनों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट बच्चालाल मौर्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर के विभिन्न मुहल्लों में खोदकर छोड़ी गए सड़कों को तत्काल निर्माण करने की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर के विभिन्न मुहल्लों की सड़कों को ठेकेदार द्वारा खोदकर छोड़ दिया गया है। जबकि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाली जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए धन शासन ने अवमुक्त कर दिया है।
लेकिन अभी तक सड़कों का निर्माण ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया। उल्लेख किया गया है कि नगर की सभी नालियां साफ-सफाई के अभाव में बजबजा रही है।
आलम यह है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस मौके पर प्रिंस पांडेय, रिपुंजय रमण पाठक, अमन तिवारी, छोटू सिंह, दीपक यादव, विकास कुमार, नन्हें सिंह, हिमांशु बरनवाल, प्रशांत मिश्रा, अंबरीश ओझा, मेराज आलम, माखन सिंह, भानू प्रकाश, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।