जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा के कई छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र पर गलत विषय होने से छात्र छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों ने बताया कि हम लोग जिस विषय को पढ़े हैं, उससे भिन्न विषय की परीक्षा कैसे दे पाएंगे।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि जिस छात्र मिलिट्री साइंस की पढ़ाई की हैस उसके प्रवेश पत्र पर समाजशास्त्र। जिसने राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की है, उसके प्रवेश पत्र पर इतिहास अंकित होकर आया है। इसे ठीक करना पड़ेगा। नही ंतो छात्रों का रिजल्ट खराब हो सकता है। जिस विषय को पढ़ा ही नहीं उसकाीपरीक्षा किस आधार पर दी जाएगी। इस सम्बंध में पूछने पर अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा के प्रचार्य डा .गौरीशंकर द्विवेदी ने बताया कि इस तरह की घटना लगभग 200 विद्यार्थियों के साथ हुई है। विद्यालय से ठीक ठाक भेजा गया है, लेकिन विश्वविद्यालय की गड़बड़ी से प्रवेश पत्र पर गलत विषय छप कर आया है। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई है। जो निर्णय आएगा। उस प्रकार से परीक्षा दिलाई जाएगी।