फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा ने महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। क्षेत्र के असेगा में बुधवार को सुभासपा के नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह के अध्यक्षता में राजभर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महमूद गजनवी का भांजा सैयद सालार गाजी ने 1034 वीं ईस्वी में जब हिंदुस्तान पर आक्रमण किया और देश के तमाम राजाओं को हराकर जब वह बहराइच की धरती पर पहुंचा तो वहां के राजा सुहेलदेव राजभर को अपने लोगों से खबर भेजवाया कि तुम भी हमारी दासतां स्वीकार कर लो नहीं तो युद्ध में मारे जाओगे। उसकी चुनौती को स्वीकार कर सुहेलदेव राजभर ने युद्ध किया और एक लाख की सेना वाली गाजी के सैनिकों को 10 हजार की सेना लेकर हराया ही नहीं, बल्कि सैयद सालार गाजी को गाजर और मूली की तरह काटने का काम किया और हिन्दू धर्म की रक्षा करने का काम किया। ऐसे महान योद्धा को यहाँ के इतिहासकारों ने भुला दिया। मगर हम लोगों के नेता ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव को अपना आदर्श मानते हुए उनके विचारों को देश और दुनिया मे फैला रहे है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, माइकल राजभर, मिथिलेश राजभर, उमापति राजभर, अवधेश यादव, संजय राजभर, कुंजन राजभर, संजय भारती, लालबाबू राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें