फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों को कोरोना योद्धा अवार्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह की ओर से तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बेल्थरारोड के पत्रकार शिवकुमार हेमकर, विजय मद्धेशिया, जयप्रकाश बरनवाल और तहसीलदार के चालक सुनील कुमार यादव को कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष अमरजीत चौरसिया, राम भजु मौर्या, प्रदीप मद्धेशिया, हरिओम मौर्या, मिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित चौरसिया व रामू को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड से सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी इन कर्मयोगियों ने जान को जोखिम में डालकर कार्य किया। इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, आलोक पाण्डेय, जेपी यादव, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें