नरहीं। कोरन्टाडीह सरंयां उप डाकघर में वित्तीय अनियमितता के आरोप में सब पोस्ट मास्टर और बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। सबसे पहले सोहांव डाक घर में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता करने का मामला सामने आया। इसमें पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फिर दूसरा मामला कोरंटाडीह सरंयां डाक घर में प्रकाश में आया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जांच के बाद दोनों को सस्पेंड किया गया।
दुलारपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुकन्या योजना के तहत उन्होंने डेढ़ लाख रुपये अपने खाते में जमा किए, पासबुक में जमा धनराशि की एंट्री भी कराई। नसीरपुर मठ के पारस गोविन्दपुर की भाग्यमनी देवी सहित दर्जनों लोगों का पैसा पासबुक में चढ़ा हुआ है, लेकिन यह ऑनलाईन फीड नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जो जांच में अनियमिमता मिली। इसके बाद सब पोस्ट मास्टर संजीव कुमार व बाबू रोमन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में सहायक डाक अधीक्षक उप मंडल रसड़ा एससी मिश्रा ने बताया कि संजीव कुमार, रोमन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उपभोक्ताओं के पैसे भी मिलेंगे।