फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली कटौती से जूझ रहे 12 गांवों के 30 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। दिघार स्थित 132/33 केवी के सब स्टेशन से जुड़े 12 से अधिक गांवों में सुबह से ही विद्युत कटौती के कारण करीब 30 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप कि शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी न तो फोन उठा रहे और ना ही खराबी को दूर करने का प्रयास ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत कटौती के कारण खेती किसानी के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर से ही मझौवां, पचरुखिया, दिघार, रामपुर, हुकुम छपरा, मीनापुर, गंगापुर, दुर्जनपुर, चौबे छपरा, रामगढ़, बलिहार, सुघर छपरा, केहरपुर, श्रीनगर, शाहपुर, गंगौली सहित दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन विडंबना कि शनिवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
उपभोक्ताओं ने कहा कि विभागीय अधिकारी यह बताने को तैयार ही नहीं कि बिजली कब आएगी। आपूर्ति बाधित होने से हरी सब्जियों की खेती प्रभावित तो हो ही रही वही घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन समस्या का समाधान तो दूर अधिकारी फोन ही नहीं उठा रहे हैं। उक्त गांव के उपभोक्ताओं ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आपूर्ति बहाल कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें