बैरिया। सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि अब कोविड-19 बहाना नहीं चलेगा बहाना और चुनाव कराना पड़ेगा।
सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य से कहा कि जब विधानसभा चुनाव हो सकता है, तो छात्र संघ का चुनाव क्यों नहीं हो सकता है। इसके लिए छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया। प्राचार्य ने छात्रों से कहा ज्ञापन को कुलपति के यहां भेजा जाएगा। अनुमति मिली तो छात्र संघ का चुनाव कोविड-19 का पालन करते हुए जरूर कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में धनंजय पासवान, दीपू कुमार यादव, अजय कुमार राम, राहुल गोंड, हरिओम, सोनू, सुजीत व मुकेश आदि रहे।