फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

142 निः शक्तों में बंटे उपकरण

Mon, 19 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सोमवार को विकास खंड गड़वार के प्रांगण में सर्वे के आधार पर चिह्नित किए गए विकलांगों में उपकरण वितरित किया गया।
विज्ञापन


वितरण समारोह के मुख्य अतिथि फेफना क्षेत्र के विधायक उपेंद्र तिवारी ने विकलांगों को उपकरण दिया। जिसमें 81 ट्राई सायकल, आठ ह्वील चेयर, 37 बैसाखी, 16 विकलांगों की छड़ी, छह दृष्टिहीन छड़ी वितरण किया गया।

विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार के सात माह के अंदर विकास का झंडा बलिया तक दिखाई दे रहा है।

जिसके तहत विकलांग भाइयों को यह उपकरण प्रदान किया जा रहा है। डा. विजय वर्मा, टुनटुन उपाध्याय, युवा नेता मनू सिंह, पूर्व प्रधान शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र नाई, शिवजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव और संचालन उपेंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें