फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के जुलूस पर फटकारीं लाठियां

Wed, 23 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीशचंद्र काॅलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के एबीवीपी समर्थित उम्मीदवार अवनीश चौबे के समर्थन में बुधवार को नगर में छात्रों ने जुलूस निकाला। बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने पर कुंवर सिंह चौराहे के पास एसपी ने छात्रनेताओं से पूछताछ की और जुलूस समाप्त करने को कहा।
विज्ञापन


बात न मानने पर एसपी ने छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को दौड़ा लिया और लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ दिया। जुलूस में काशी विद्यापीठ की अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली भी थीं।

आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। छात्रनेताओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई को चोटें आईं हैं। आठ छात्रनेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


नगर में जुलूस निकालने के दौरान कुंवर सिंह चौराहे से  गुजरते समय पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने छात्रों से अनुमति के बाबत पूछा लेकिन छात्रों ने जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

इसके बाद एसपी ने छात्रों पर लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। इस दौरान कोतवाली सहित अन्य चौकियों से फोर्स बुला ली गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए।

आरोप है कि पुलिस ने काशी विद्यापीठ की अध्यक्ष आयुषी के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद छात्रनेता विवेक सिंह सहित करीब आठ छात्रों को हिरासत में ले लिया।

काशी विद्यापीठ की अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि महिला पुलिस नहीं थी। पूर्वांचल में वह पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष हैं फिर भी उनके साथ जो कुछ किया गया,
विज्ञापन


वह बयां नहीं कर सकतीं। अन्य कॉलेजों के छात्रनेताओं ने पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें