फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों कालेज परिसर में फूंका जिला प्रशासन पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर सतीशचंद्र कालेज के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि पेपर लीक कांड में जिला प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर कार्रवाई कर रहा है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस मामले के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। छात्रों ने चेताया कि यदि पत्रकारों की तत्काल रिहाई नहीं की गई तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। पुतला दहन करने वालों में अविनाश सिंह नंदन, विशाल पाठक, आशुतोष पांडेय सहित अन्य छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें