नगर के जगदीशपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व छात्र परिषद का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने सहयोगी छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व छात्र परिषद का वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह के प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह गामा, प्रबंधक राघवेंद्र नारायण सिंह, छट्ठू लाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान पूर्व छात्र परिषद के संयोजक अशोक मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि गामा सिंह ने नौजवानों से आग्रह किया कि शिक्षा के क्षेत्र के इस विद्यालय के गौरव को उच्च शिखर पर पहुंचाएं।
विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हमें हर क्षेत्र में आगे बढने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेमधर पांडेय ने कहा कि पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों पर बहुत बड़ी चुनौती है।
प्रधानाचार्य प्रेमशरण मिश्र ने कहा समाज को अग्रणी रखने की आवश्यकता बताई।इस दौरान ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा ने गीत प्रस्तुत किया।