फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में नहाते समय छात्र और छाड़न में डूबने से एक व्यक्ति की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक जगह पोखरे में नहाते समय और घाघरा नदी के छाड़न में डूबने से युवक और एक व्यक्ति की मौत हो गई। शोरगूल सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन अंबेडकर नगर निवासी आदित्य कुमार (18) पुत्र वीर बहादुर राम रविवार की सुबह बरइया पोखरे में स्नान करते वक्त डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं आसपास के लोगों ने युवक को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। आदित्य कुमार बेल्थरा रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। छुट्टी में घर आया था। रविवार को अपने दोस्तों के साथ कस्बा स्थित बरइया पोखरे में स्नान करने गया, जहां वह गहरे पानी में चला गया। मृतक के पिता वीर बहादुर राम पंजाब के भटिंडा में आर्मी में हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
वहीं, मनियर थाना क्षेत्र के फतेपुर दियारा में रविवार की शाम घर लौटते समय घाघरा नदी के छाड़न में क्षेत्र के बघौता बहदुरा निवासी वीर बहादुर पासवान (57) की डूबने से मौत हो गई। वे किसी कार्य से दियारा गए थे। शाम को लौटते समय फतेपुर मौजा में घाघरा नदी के छाड़न को पार कर रहे थे कि डूबने लगे। डूबते देख चरवाहों की निगाह पड़ी। चरवाहा मौके पर पहुंच बीर बहादुर को पानी से निकाला। तब तक वीर बहादुर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें